Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

यूपी के नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने और संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने के मद्दनेजर सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगी। इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और बूथ प्रबंधन के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है। असम विधानसभा चुनाव में अपनी टीम के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बूथ प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

Most Popular