Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का कोरोना से निधन

यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का कोरोना से निधन

यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव हनुमान प्रसाद मिश्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से भी पीड़ित थे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 167 और लोगों की मौत हो गई और 28287 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा 22 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं, इसके अलावा कानपुर नगर में 18, वाराणसी में 10 प्रयागराज और चंदौली में नौ-नौ, बांदा में छह, बहराइच, शाहजहांपुर, बलिया और गोरखपुर में पांच-पांच मेरठ तथा अयोध्या में चार-चार मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई

RELATED ARTICLES

Most Popular