जालौन(हि.स.)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से एक दिन पहले यानी एक अक्टूबर देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चला रही है। इस दौरान जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड व कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उरई नगर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चलाया। इस दौरान तमाम सरकारी कर्मचारी से लेकर राजनीतिक लोग मौजूद रहे।
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार स्वच्छता पखवाड़ा और सेवा पखवाड़ा मना रही है। सोमवार को गांधी जयंती है प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान पर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं। मैंने आज नगर की बस्तियों में जाकर अभियान चलाया। यहां के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। उनके साथ मिलकर मुझे भी स्वच्छता अभियान में भाग लेने का सौभाग्य मिला। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कोंच नगर में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक आह्वान किया और पूरा देश झाड़ू लेकर निकला है।
विशाल/राजेश
