Wednesday, March 4, 2026
Homeविधि एवं न्याययूपी की जेलों में बंद 853 कैदियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट...

यूपी की जेलों में बंद 853 कैदियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की उप्र सरकार को फटकार

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की जेलों में अनावश्यक रूप से बंद 853 कैदियों के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि अगर आप ये मामला हैंडल नहीं कर पा रहे हैं तो हम इस बोझ को उठा लेंगे और अपने हिसाब से मामले को हैंडल करेंगे।

यूपी सरकार ने यह कहते हुए कोर्ट से अतिरिक्त समय देने की मांग की थी कि उन्होंने 853 कैदियों के मामलों का विश्लेषण नहीं किया है। यूपी सरकार के इस जवाब से सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने कहा कि अगर आप इस मसले को नहीं संभाल पा रहे हैं तो हम इसे संभाल लेंगे।

संजय/सुनीत/दधिबल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular