Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी की ओडीओपी स्कीम को मिला पंख, लोकल से ग्लोबल हुआ

यूपी की ओडीओपी स्कीम को मिला पंख, लोकल से ग्लोबल हुआ

-वोकल फॉर लोकल योजना लिख रही सफलता की नई कहानी

सुलतानपुर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से मनाए जा रहे सेवा समर्पण पखवाड़ा के सातवें दिन एक जनपद- एक उत्पाद ,वोकल फॉर लोकल आत्म निर्भर भारत योजना के अंतर्गत लोगों ने अपने स्टाल लगाये। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा ओडीओपी यूपी की विरासत का प्रतीक है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट लोकल से ग्लोबल हो गया है।

पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी में लगे स्थानीय उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ने की खोई से निर्मित 100 प्रतिशत कम्पोस्टेबल थाली गिलास उत्पाद की सराहना की। शास्त्रीनगर निवासी रमेश जायसवाल की गीतांशी पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रोडक्ट देश के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका व नेपाल आदि देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरह बरौसा के बगल स्थित राहिलपारा में बनाए जा रहे मूंज बांस क्राफ्ट के प्रोडक्ट, ढेमा की नमकीन, सिर्फ हम तुम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे स्टीम चावल, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के आचार मुरब्बा की खरीददारी लोगों ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ वर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, नगर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, उपायुक्त जिला उद्योग एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश चौरसिया आदि ने उद्यमिता की उड़ान पुस्तक का विमोचन किया।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, महामंत्री घनश्याम चौहान, आलोक आर्या, डॉ प्रीति प्रकाश सुनील वर्मा, अरुण द्विवेदी, संतोष दूबे, रमेश सिंह टिन्नू, संजय उपाध्याय, दिनेश चौरसिया, आकाश जायसवाल, मगरू प्रजापति आदि मौजूद रहे। वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी 25 सितम्बर तक चलेगी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular