लखनऊ (हि.स.)। पर्चा दाखिला से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। इसी के साथ उन्होंने इस यूपी के विधानसभा चुनाव को आंदोलन बताया और इसमें हिस्सा लेने की अपील की।
अखिलेश यादव ने सुबह ट्वीट किया, ‘ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!’। इसी के साथ उन्होंने बस पर बैठे हुए एक फोटो भी शेयर की। अखिलेश यादव आज करहल से पर्चा दाखिला करने वाले हैं।
उपेन्द्र
