Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयूपी एसटीएफ ने बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा

यूपी एसटीएफ ने बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने काकोरी क्षेत्र से बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा है।

यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी के वाहनों को खरीदने और बेचने वाले अभियुक्तों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में एक सूचना के बाद लखनऊ के काकोरी इलाके से बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा है। अभियुक्त का नाम मुमताज खां उर्फ बाबू है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अंतरराज्यीय स्तर पर ट्रकों के इंजन नम्बर व चेचिस नम्बर को कई बार बदल कर व फर्जी प्रपत्र प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सदस्य है। उसके ऊपर लखनऊ से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular