Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयूपी एसटीएफ ने एक शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने एक शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। वह लोगों को बीमा में बोनस देने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। 

एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान रमेन्द्र कुमार मिश्रा के रुप में हुई है। उसके पास से भारी मात्रा में कूटरचित बीमा पॉलिसी बांड बरामद किया गया है। अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से लोगों को बीमा में बोनस देने, जीवन भर हेल्थ इंश्योरेंस देना और पैसे दोगुना करने के लिए कंपनी में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर ठगी करता था। बीते दिनों उसने कंपनी में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से करोड़ों की ठगी की थी। इस मामले में एसटीएफ की टीम ने बीते वर्ष 2020 के अगस्त माह में दस लोगों को दबोचा था। पकड़ा गया ​अभियुक्त रमेन्द्र इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। एसटीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए अभियुक्त को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular