Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी एसटीएफ का रांची में अवैध रेड पर पूर्व आईपीएस ने एनएचआरसी...

यूपी एसटीएफ का रांची में अवैध रेड पर पूर्व आईपीएस ने एनएचआरसी से की शिकायत

लखनऊ (हि.स.)। यूपी एसटीएफ ने तीन जून की रात रांची, झारखण्ड में विधिविरुद्ध छापेमारी की। इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने एसटीएफ टीम की बेवजह छापा मारे जाने के आरोपों की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रांची में प्रकाशित समाचारों के अनुसार यूपी एसटीएफ ने तीन जून की रात रांची के बरिआतु थाना के पुलिसकर्मियों के साथ बरिआतु हाउसिंग कॉलोनी में राणा ऑटोमोबाइल के मालिक जितेद्र कुमार महेन्द्रू के घर बिना सर्च वारंट या क़ानूनी अधिकार के छापा मारा। छापे के दौरान उनके साथ कोई महिला पुलिस नहीं थी। उन्होंने पांच मिनट तक घर की तलाशी ली। जब घर की महिलाओं ने छापे का कारण पूछा तो वे कुछ बिना बताये वहां से चले गए, जिसके संबंध में श्री महेन्द्रू ने एसएसपी रांची सुरेन्द्र झा को लिखित शिकायत की है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ और नूतन ने इसे स्पष्टतया गैर-क़ानूनी काम बताते हुए आयोग से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular