Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडायूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहा ब्रांड ‘अरगा’

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहा ब्रांड ‘अरगा’

ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाते हैं यह उत्पाद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा तैयार किए गए 19 विशिष्ट उत्पाद ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहे हैं। ब्रांड ‘अरगा’ के तहत राज्य के एक पिछड़े जिले में तैयार किए गए उत्पाद अपनी गुणवत्ता के कारण धीरे-धीरे अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की तरफ बढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ से वार्ता के दौरान गुरुवार को यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपी एसआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वैदिक घी, अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा, पापड़, जौ का आटा, बेसन, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर, मोरिंगा पाउडर समेत करीब पांच दर्जन घरेलू उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। इन उत्पादों का निर्माण पूरी तरह से पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे 55 प्रकार के उत्पादों को अब तक ‘अरगा’ ब्रांड के तहत बाजार में उतारा जा चुका है। सभी उत्पाद अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि अचार, जौ का आटा, बेसन, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर, उड़द दाल बड़ी, एलोवेरा जूस, नीम का तेल, दंत मंजन, मोरिंगा पाउडर आदि दैनिक उपयोग के 19 विशिष्ट उत्पादों को इस ट्रेड शो में प्रस्तुत किया गया है। सभी उत्पाद दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, सरिता स्वयं सहायता समूह, तारा स्वयं सहायता समूह और अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के कौशल और समर्पण के परिणाम स्वरूप उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता और आत्म निर्भरता की दिशा में बड़ा अवसर प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पाद को पेश करने से उनके आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहा ब्रांड ‘अरगा’

शॉपिंग मॉल्स में भी उपलब्ध हैं ‘अरगा’ उत्पाद

जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के बीच बढ़ते मांग के कारण ‘अरगा’ ब्रांड के उत्पाद अब शहर के प्रमुख शॉपिंग मॉल्स में भी उपलब्ध हैं। इससे न केवल इन उत्पादों को एक विस्तारित बाजार प्राप्त हो रहा है, बल्कि गांवों की महिलाओं को अपने उत्पादों की सही कीमत भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ’अरगा’ उत्पादों को और व्यापकता प्रदान करने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘अरगा स्टोर’ खोले जा रहे हैं। इनके माध्यम से उत्पादों की सीधी बिक्री सुनिश्चित की जाएगी, जिससे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ग्रामीण उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे और महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त होने का अवसर मिलेगा। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उल्लेखनीय है कि 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलने वाले इस ट्रेड शो का शुभारंभ उपराष्ट्रपति ने किया है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहा ब्रांड ‘अरगा’

यह भी पढें : मृत वेटलैंड को मिलेगा पुनर्जीवन

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular