Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपीसीए के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह

यूपीसीए के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तीन मार्च को होने जा रहे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के वार्षिक समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।  

यूपीसीए के वार्षिक समारोह में शा​मिल होने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह उत्तर प्रदेश के नये एवं पुराने खिलाड़ियों से भी एक मुलाकात करेंगे। साथ ही इकाना स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप के कुछ मैच कराने को लेकर मौजूदा स्थिति का निरीक्षण करेंगे। स्टेडियम में अन्य मैच सीरिज आईपीएल के मैचों पर भी चर्चा हो सकती है। 
यूपीसीए के वार्षिक समारोह में उत्तर प्रदेश के 50 खिलाड़ियों को सम्मानित कराने की योजना बनी है। सचिव जय शाह प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ियों को अपने हाथों से सम्मान देंगे। इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करते हुए यूपीसीए ने राज्य के गणमान्य लोगों व राजनेताओं को शामिल करने को लेकर सूची बनायी है। माना जा रहा है कि यूपीसीए के वार्षिक समारोह में अन्य राज्यों से भी कुछ गणमान्य अतिथिगण शामिल हो सकते है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular