वाराणसी (हि.स.)। परिक्षेत्र के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को यूपीओबीपीएएस ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति को लेकर बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को उनके पोर्टल व मेल पर लंबित केसों को निर्धारित समयावधि के भीतर निपटाने को कहा।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 169 पेंडिंग केस नगर निगम के पोर्टल पर लंबित होने पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को मेल चेक कराकर उसके निस्तारण का आदेश दिया। उन्होंने विकास प्राधिकरण को 15 दिन के अंतराल पर जूम बैठक के माध्यम से संबंधित विभागों की बैठक करने को कहा।
यूपीओबीपीएएस ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति की वह प्रणाली है जो उपलब्ध तकनीकों के भीतर यथासंभव न्यूनतम मानव हस्तक्षेप के साथ सभी प्रकार के श्रेणियों की योजनाओं को स्वत: मंजूरी देती है।
बैठक में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, नगर निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण, बिजली, एनएचएआई तथा तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रीधर/राजेश
