Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयूपीएमआरसी ने पांच हनुमान मंदिरों के निकट मेट्रो स्टेशनों की दी जानकारी

यूपीएमआरसी ने पांच हनुमान मंदिरों के निकट मेट्रो स्टेशनों की दी जानकारी

-हनुमान भक्तों को दर्शन के लिए मेट्रो से यात्रा करने की अपील

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ में बड़ा मंगल पर्व पर मंदिरों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के पांच बड़े हनुमान मंदिरों के निकट पड़ने वाले मेट्रो स्टेशनों की जानकारी दी है।

यूपीएमआरसी की ओर से बड़ा मंगल की लखनऊवासियों को शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही हनुमान मंदिरों पर श्रद्धा के साथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मेट्रो की सवारी कर यातायात के जाम एवं वाहन पार्किंग के समस्या से बचने का आग्रह भी किया।

पांच बड़े हनुमान मंदिरों और उसकी नजदीकी मेट्रो स्टेशनों की जानकारी साझा करते हुए यूपीएमआरसी ने भूतनाथ हनुमान मंदिर के निकट भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, हनुमंत धाम जाने के लिए केडी सिंह मेट्रो स्टेशन, हनुमान सेतु मंदिर जाने के लिए विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचने के लिए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और पुराना हनुमान मंदिर जाने के लिए आईटी मेट्रो स्टेशन से यात्रा करने की अपील की है।

हर साल जेष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राम भक्त हनुमान के वृद्धि स्वरूप की पूजा करने का विधान है। जेष्ठ माह का पहला का बड़ा मंगलवार 9 मई को मनाया गया। आज 16 मई को दूसरा बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular