Saturday, April 4, 2026
Homeखेलयूथ वर्ल्ड बॉक्सिग चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मुक्केबाज रिदम

यूथ वर्ल्ड बॉक्सिग चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मुक्केबाज रिदम

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय मुक्केबाज रिदम ने स्पेन में चल रहे यूथ वर्ल्ड बॉक्सिग चैम्पियनशिप में पुरुषों के 92 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रिदम ने लातविया के मिक्स बर्जिन्स को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बर्जिन्स के खिलाफ आक्रामक तरीके से शुरुआत की। रिदम के शक्तिशाली पंचों के आगे बर्जिन्स की एक न चली और रेफरी ने पहले दौर में कुछ ही मिनटों के बाद हस्तक्षेप किया और भारतीय को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट के फैसले के साथ राउंड ऑफ -16 मैच का विजेता घोषित किया।

इससे पहले जदुमणि सिंह मंडेंगबम (51 किग्रा) और भरत जून (92 किग्रा) ने पुरुषों के राउंड-ऑफ -32 में जीत के साथ दिन की शुरूआत की। जदुमानी ने अजरबैजान के अमीन मम्मदजादा को 5-0 से और भरत ने स्पेन के मुक्केबाज रूबेन इबनेज को भी इतने ही अंतर से हराया।

इसके अलावा हरियाणा के रहने वाले वंशज ने 63.5 किग्रा वर्ग के अंतिम -32 बाउट में जापान के मासाटेक योशिज़ुमी को सर्वसम्मत निर्णय से हरा दिया। वहीं, अमन राठौर (67 किग्रा) ने प्यूर्टो रिको के एलेक्सिस सोटो को 5-0 के अंतर से हरा दिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular