Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन से युद्ध के लिए रूस को दोषी ठहराए जाने का प्रस्ताव...

यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस को दोषी ठहराए जाने का प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में गुरुवार को यूक्रेन पर आवांछित और अन्यायपूर्ण युद्ध के लिए रूस को दोषी ठहराए जाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

प्रस्ताव में रूस पर युद्ध का आरोप लगाते हुए मांग की गई है कि मानवीय संकट के समाधान के लिए रूस तत्काल युद्ध विराम घोषित करे।

अमेरिका और पश्चिमी देशों के इस प्रस्ताव के समर्थन में 140 सदस्य देशों ने मतदान किया, जबकि रूस सहित बेलारूस, सीरिया, उत्तरी कोरिया और इरिटेरिया ने विरोध में मतदान किया। भारत और चीन सहित 38 देशों के प्रतिनिधियों ने मतदान से परहेज़ किया।

ललित बंसल

RELATED ARTICLES

Most Popular