Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन संकट : यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस का...

यूक्रेन संकट : यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा

कीव(हि.स.)। रूस के सैन्य बलों ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े जापुरीझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। रूस ने इस आधिकारिक जानकारी से अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अवगत करा दिया है। यह जानकारी आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बुधवार को दी है।

महानिदेशक ग्रॉसी को 1 मार्च को लिखे एक आधिकारिक पत्र में वियना में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए रूसी फेडरेशन के स्थायी मिशन ने यह भी कहा कि संयंत्र पर अधिकारी परमाणु सुरक्षा मुहैया कराने एवं रेडिएशन की निगरानी करने का अपना काम जारी रखे हुए हैं। रेडिएशन का स्तर सामान्य बना हुआ है। इससे पूर्व, 1 मार्च को यूक्रेन ने आईएईए को सूचित किया था कि उसके सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर राष्ट्रीय ऑपरेटर का नियंत्रण बरकरार है। बुधवार सुबह में अपडेट देते हुए स्टेट न्यूक्लियर रेगुलेटरी इंस्पेक्टोरेट ऑफ यूक्रेन (एसएनआरआईयू) ने कहा कि वह देश की परमाणु सुविधाओं के संपर्क में बना हुआ है। उसने यह भी बताया कि एनपीपी सामान्य रूप से काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि जापुरीझझिया संयंत्र यूक्रेन के 15 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों में सबसे बड़ा है। आईएईए के महानिदेशक ग्रॉसी लगातार इस बात पर जोर देते आए हैं कि यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले किसी भी सैन्य या अन्य कदम से बचना चाहिए।

अजीत तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular