Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन संकट के बीच इमरान जाएंगे रूस, 23 साल बाद किसी पाकिस्तानी...

यूक्रेन संकट के बीच इमरान जाएंगे रूस, 23 साल बाद किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की होगी यात्रा

मास्को (हि.स.)। यूक्रेन और रूस संकट और युद्ध आशंका के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 23 और 24 फरवरी को रूस दौरे पर जा रहे हैं। किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की 23 साल बाद यह यात्रा होगी। इमरान की पहली रूस यात्रा होगी। क्रेमलिन के प्रेस सचिव दैमित्री पेस्कोव ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस दौरे पर इमरान खान की मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी।

इससे पहले वर्ष 1999 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाल शरीफ रूस के दौरे पर गए थे। इमरान खान पहले ही रूस के राष्ट्रपति को औपचारिक निमंत्रण दे चुके हैं। पिछले महीने फोन पर हुई वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने अपना आमंत्रण दोहराया था। पुतिन के दौरे को लेकर पिछले दो वर्ष से बातचीत चल रही है, लेकिन कोरोना महामारी समेत कुछ कारणों से तारीख तय नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्टों में इस यात्रा की वजहों की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक रूस भी चाहता है कि पाकिस्तान के साथ बड़ी परियोजनाएं होनी चाहिए। रूस पाकिस्तान के साथ बड़ी पहलकदमियों पर विचार कर रहा है। यदि रूस के साथ पाकिस्तान की किसी परियोजना को लेकर बात बनती है तो माना जा रहा है कि इसकी घोषणा खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान की यात्रा पर करेंगे।

अजीत तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular