Sunday, April 12, 2026
Homeअन्ययूक्रेन में मारे गए छात्र नवीन शेखरप्पा का शव लाया जाएगा भारत

यूक्रेन में मारे गए छात्र नवीन शेखरप्पा का शव लाया जाएगा भारत

नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट भेजने का निर्णय किया है। यूक्रेन में मारे गए कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाया जाएगा।

मंगलवार देर शाम भारत सरकार के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल की गई हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी भारतीय शहर छोड़ चुके हैं। श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में रूस के हमले में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाया जाएगा। इसके लिए वे वहां के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बाहर निकाला जाएगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular