Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन पर हमले के विरोध और युद्ध रोकने की मांग को लेकर...

यूक्रेन पर हमले के विरोध और युद्ध रोकने की मांग को लेकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन

मैड्रिड (हि.स.)। यूक्रेन पर रूस के हमले का विश्व स्तर पर विरोध हो रहा है। इसी क्रम में स्पेन के मैड्रिड शहर में एक फेमिनिस्ट समूह ने टॉपलेस होकर पुतिन से युद्ध रोकने की मांग की। फेमिन नाम के इस फेमिनिस्ट समूह ने मैड्रिड में रूसी दूतावास के सामने यूक्रेन पर हमले का विरोध किया।

रूसी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने इस ग्रुप के सदस्यों ने कपड़े नहीं पहने थे। एक सदस्य ने अपनी छाती पर लिखा था, ‘पीस फॉर यूक्रेन’। इस विरोध में समूह की कई महिला सदस्य भी शामिल थीं और उनके शरीर पर स्पेनिश से लेकर रशियन तक में यूक्रेन के लिए अलग-अलग संदेश लिखे हुए थे। विरोध के दौरान स्थानीय सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। बाद में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती वहां से हटाया।

फ्रांस के इस इस फीमेन ग्रुप की स्थापना साल 2008 में यूक्रेन में हुई थी। रशिया द्वारा यूक्रेन पर बनाए गए दबावों का भी यह ग्रुप समय-समय पर विरोध करता रहता है। गौरतलब है कि फीमेन नाम का यह फेमिनिस्ट ग्रुप तमाम मुद्दों पर अपनी आवाज उठाता है। इस ग्रुप के सदस्य अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। प्रदर्शन के दौरान यह लोग अपने कपड़े उतार देते हैं और शरीर पर अलग-अलग मैसेज लिखवाते हैं। इस ग्रुप के सदस्य टॉपलेस होकर सेक्स टूरिज्म जैसे मुद्दे की खिलाफत करते हैं। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का भी इस ग्रुप ने विरोध किया है।

अजीत तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular