Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत

यूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत

कीव(हि.स.)। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस ने जोरदार हमला किया है। हमले में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गयी। नवीन कर्नाटक निवासी थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मौत की पुष्टि की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार दोपहर तीन बजे ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुख के साथ एक भारतीय छात्र के मारे जाने की पुष्टि की जाती है। ट्वीट में उन्होंने खारकीव में मंगलवार सुबह हुई रूसी बमबारी में भारतीय छात्र के मारे जाने की बात कही है।

एक अन्य ट्वीट में बागची ने लिखा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर रहे हैं, ताकि खारकीव सहित युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सके। रूस और यूक्रेन में भारत के राजदूत भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

इस बीच यूक्रेन में जंग के छठे दिन रूसी सेना ने हमले और भी तेज कर दिये हैं। राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया गया है। यूक्रेन के दो शहरों में रूस ने मिसाइलों और तोप से हमला कर उसकी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। माना जा रहा है कि रूस की तरफ से कीव में आज रात बड़ा हमला हो सकता है। कीव की तरफ 64 किलोमीटर से भी लंबा सैन्य काफिला बढ़ता हुआ देखा गया है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular