इंटरनेशनल डेस्क
तेहरान। ईरानी मिसाइल से यूक्रेन के विमान गिरने की घटना में मारे गए लोगों के प्रत्येक परिवार को डेढ़ लाख डालर (करीब एक करोड़ भारतीय रुपये) का मुआवजा दिया गया है। इस घटना में विमान में सवार 176 लोग मारे गए थे। ईरान की कैबिनेट ने मुआवजे की रकम जारी करने पर अपनी मुहर लगा दी है। ईरान ने कबूला कि जनवरी में तेहरान के पास उसकी सेना ने भूलवश विमान को मार गिराया था। ईरान ने अमेरिका से तनाव के बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान पर मिसाइल चला दी थी। इस घटना से पांच दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार दिया था। ईरान के सड़क और शहर विकास मंत्री मुहम्मद एस्लामी ने कहा है कि विमान हादसे की जांच पूरी कर ली गई है। इस हादसे में जिन देशों के नागरिकों की मौत हुई है, उन सभी देशों को जांच की कॉपी भेज दी गई है। मरने वालों में तमाम लोग कनाडा के भी थे। हादसे के कुछ समय बाद ईरान ने स्वीकार कर लिया था कि विमान उसकी चलाई गई मिसाइल से ही गिरा। ऐसा उसकी सेना की चूक के कारण हुआ। ज्ञात हो कि विमान हमले के कुछ ही दिन बाद दावा किया गया था कि अमेरिका का बोइंग 737-800 विमान आईआरजीसी मिलिटरी सेंटर के करीब उड़ान भर रहा था, साथ ही यूक्रेनी विमानल भी उसके करीब उड़ान भर रहा था। गलती से उसे अमेरिकी विमान समझ कर मार गिराया। इसके बाद यूक्रेन ने ईरान से मुआवजे की मांग की थी।
यह भी पढ़ें : टूटा टेनिस स्टार बनने का सपना तो बेचने लगी अपनी उत्तेजक तस्वीरें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
