Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूके के एक्सपर्टस ने टीएमयू की नर्सिंग मेधा को परखा

यूके के एक्सपर्टस ने टीएमयू की नर्सिंग मेधा को परखा

-तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडी में आयोजित इंटरनेशनल नर्सिंग रिक्रूटमेंट प्रोग्राम में चार हस्तियों ने नेशनल हैल्थ सर्विस-एनएचएस की विस्तार से बताई भर्ती प्रक्रिया

मुरादाबाद (हि.स.)। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के लिए मंगलवार को खुशियों का पैगाम लेकर आया। यूनाइटेड किंगडम की चार बड़ी हस्तियों का यूनिवर्सिटी के कैंपस में आगमन हुआ। एडमिन ब्लॉक पर पहुंचते ही इस डेलीगेशन का वार्म वेलकम हुआ। यह टीम नर्सिंग कॉलेज के यूजी और पीजी स्टुडेंट्स को बतौर मेंटल हैल्थ नर्सिंग-एमएचएन भर्ती करेंगे।

यूके के नेशनल हैल्थ सर्विस-एनएचएस की टीम दुनिया भर से आजकल मेंटल हैल्थ नर्सिंग के लिए रिक्रूटमेंट कर रही है। यह टीम आजकल भारत के दौरे पर है। टीम में शामिल मेटरान, इंटरनेशनल रिक्रूट लीड सीता मैकी, इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एडवाइजर, हेतल मन्यार, वार्ड मैनेजर डेकान यूनिट डोमिनिका सतकोस्का, एसोसिएट डायरेक्टर ओपी सीएमएचएस ओल्डर एडल्ट्स एंड स्पेश्लिस्ट लुइस डॉयल सबसे पहले टीएमयू के ऑडी में इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट प्रोग्राम के तहत नर्सिंग स्टुडेंट्स से रूबरू हुए। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के संग प्रोग्राम का शुभारम्भ हुआ। बुके देकर सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, डेंटल कॉलेज की डायरेक्टर गर्वेनेंस डॉ नीलिमा जैन, टीएमयू नर्सिंग कालेज की प्राचार्या प्रो. पूनम शर्मा, अमरोहा नर्सिंग कालेज की प्राचार्या डॉ श्योली सेन, एआरसी के ज्वाइंट रजिस्ट्रार प्रो. निखिल रस्तोगी की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। संचालन असिस्टेंट डायरेक्टर एकेडमिक्स नेहा आनन्द ने किया। ऑडी में नर्सिंग कॉलेजों के स्टुडेंट्स ने भर्ती और नियुक्ति के बाद सहूलियतों को लेकर सवाल भी पूछे। इस डेलीगेशन ने वीसी प्रो. रघुवीर सिंह से भी की शिष्टाचार मुलाकात की। रवानगी से पूर्व यह डेलीगेशन कल कुलाधिपति सुरेश जैन से भी मिलेगा।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular