Thursday, March 26, 2026
Homeखेलयूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

न्यूयॉर्क (हि.स.)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच गुरुवार को यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविच ने यहां आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 5-7, 6-2, 6-2, 6-3 से हराया। जोकोविच का सामना अब सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

मैच के पहले सेट में जोकोविच और बेरेटिनी के बीच काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ और अंत में बाजी बेरेटिनी के हाथ लगी। उन्होंने पहला सेट 7-5 से जीता। हालांकि इसके बाद जोकोविच ने बेहतरीन वापसी करते हुए अगले तीनों सेट आसानी से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular