फतेहपुर: अटल भाषण प्रतियोगिता में युवा मोर्चा के श्रेय शुक्ला ने मारी बाजी
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में भरतीय जनता युवा मोर्चा की अटल डिबेटिंग क्लब में अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कुल 120 प्रतिभागियों ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया था। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि युवा ही देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जा सकते हैं। इसलिए युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उपयुक्त सुअवर प्रदान किया जाना आवश्यक है जिससे युवा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।
प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह प्रदीप, जिला मंत्री भाजपा कुलदीप भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा व ने संयुक्त रूप से विजेताओं को सम्मानित कर जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि विजेता तीन प्रतिभागियों को क्षेत्रीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दो जनवरी के पूर्व कानपुर नियत तिथि को भेजा जायेगा। बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष के व्यक्तियों ने ही प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है। भारत पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है, समय की मांग मुफ्तखोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण, नरेंद्र मोदी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। ऐसे विषयों पर बोलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं युवाओं को नई दिशा एवं दशा प्रदान करने हेतु जिला कारवाह प्रदीप ने बताया कि पूरी दुनिया भारत पर टकटकी लगाये देख रही है।
जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भारत को विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त करा सकती है। भाजपा की रीतियां एवं नीतियां देश के सहीं मार्ग पर ले जा रही है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेय शुक्ला, द्वितीय स्थान सौरभ अवस्थी एवं तृतीय स्थान नवीन सिंह चौहान का रहा, वहीं चौथे स्थान पर आलोक गौड एवं पांचवे पायदान पर किशन शुक्ला रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष आषीश तिवारी, सावन गुप्ता, विमलेश पाण्डेय, जिलामंत्री रोहित कश्यप, शिवम ओमर, आशुतोष विश्वकर्मा, जुगेश सिंह, संदीप, गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, जय यादव, अनुभव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
देवेन्द्र
