Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवा मोर्चा पार्टी का विकल्प नहीं, पार्टी की परछाई : डॉ. दिनेश...

युवा मोर्चा पार्टी का विकल्प नहीं, पार्टी की परछाई : डॉ. दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने युवाओं को दिखाए सपने

लखनऊ (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए युवाओं को सपने दिखाए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले युवाओं को सफलता मिलती है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 1989 में युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बना। 1988 में अध्यक्ष बना। वह कठिन दौर था। इसके बाद भी नौजवानों से जुड़ा रहा। युवा मोर्चा राजनीति की नर्सरी है। यहां काम करने वाला आगे चलकर किसी भी बड़े से बड़े पद पर काम कर सकता है। उस दौर में मोर्चा कार्यकर्ता नारा लगाते हुए जेल में जाता था। इस उम्मीद में कि भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा में काम करने वाले रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने, धामी मुख्यमंत्री बने। कलराज जी से लेकर राजनाथ सिंह तक युवा मोर्चा पदाधिकरी रहे हैं। वह सब बड़े-बड़े पदों पर पहुंचे हैं। हम लोगों ने नारा दिया था कि ‘जहां कम वहां हम’। युवा मोर्चा पार्टी का विकल्प नहीं है। पार्टी की परछाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार में 77 डिग्री कालेज बनाये गए हैं। माध्यमिक में 250 से अधिक विद्यालय बनाकर शुरू किए गए। एक हजार करोड़ रुपये स्टार्टअप के लिए रखा गया है। पिछली सरकार में पश्चिम उत्तर प्रदेश में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। उन्हें इतना परेशान किया जाता था कि लोग पलायन को विवश थे। लोग घर छोड़कर चले जाते थे। उनके घर पर मकान बिकाऊ है, लिख दिया जाता था। जबरन उनका मकान लिखवा लिया जाता था। आज अपराधी घबराते हैं। जेल से निकलते हैं तो भी छाती पर तख्तियां लगाकर घूमते हैं। उसमें लिखा होता है कि योगी बाबा माफ कर दीजिए।

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के चौथे सत्र में बोलते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार फिर से बनाने के लिए आप सबको लगना होगा। अब वह जमाना नहीं है जो नेकी कर दरिया में डाल। विपक्ष दुष्प्रचार करेगा। इसलिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। अखबार, न्यूज चैनल, सोशल मीडिया जैसे सशक्त माध्यमों से अपनी बात रखें। इसके साथ ही दिनेश शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की अन्य उपलब्धियों से भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular