Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरयुवा मतदाताओं को पाले में लाने के लिए भाजपा ने अभी से...

युवा मतदाताओं को पाले में लाने के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। 25 जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनपद के चारों विधानसभा में आठ स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज व कुबेरमाती पांडे इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज, उतरौला विधानसभा के राम तीरथ चौधरी इंटर कॉलेज व रामानंद इंटर कॉलेज रामपुर अरना, गैसड़ी विधानसभा के मनसा मैरिज हॉल पचपेड़वा एवं दुर्गा माता मंदिर परिसर भोजपुर, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज व राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होगा।

उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने देते हुए बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक नियुक्त कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक, ब्लॉक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नव मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा ने जनपद के सभी युवा मतदाताओं से अपने निकटतम आयोजन स्थल पर पहुंच कर प्रधानमंत्री के संवाद को जरूर सुनने का अपील किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular