Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवाओं के सहयोग से मेरठ को बना सकते हैं प्रदूषण मुक्त: जिलाधिकारी

युवाओं के सहयोग से मेरठ को बना सकते हैं प्रदूषण मुक्त: जिलाधिकारी

मेरठ (हि.स.)। नेहरू युवा केंद्र मेरठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस पर जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि युवाओं के सहयोग से मेरठ जनपद को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

जिला स्तरीय साइकिल यात्रा को शुक्रवार को कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। औघड़नाथ मंदिर से शुरू होकर साइकिल रैली गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल जिलाधिकारी दीपक मीणा, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी विधुभूषण मिश्र और जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) तुषार गुप्ता ने अमर जवान ज्योति और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के सहयोग से ही हम अपने जनपद को प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। हमें अपनी जीवनशैली को सही करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट यूथ फिट इंडिया के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया और क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के संघर्ष को जानने के लिए युवाओं को राजकीय संग्रहालय में जाने के लिए कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद और जिलाधिकारी द्वारा युवा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में जिला युवा अधिकारी द्वारा सांसद और जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम के सदस्य प्रिंस अग्रवाल ने किया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular