Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश युवाओं के सपनों को पूरा करने में मदद करेगा सीसीएसयू

 युवाओं के सपनों को पूरा करने में मदद करेगा सीसीएसयू

मेरठ (हि.स.)। यदि आप अपना नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं और किसी कठिनाई के कारण शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को उड़ान भरने में मदद करेगा। इसके लिए केवल अपना पंजीकरण कराना होगा। यदि आपका स्टार्टअप विशेषज्ञों को पसंद आया तो इसके लिए आपको ईनाम भी दिया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन सेंटर ने चैम्पियंस फाॅर टूमारो नाम से इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है। जिसके तहत सबसे बढ़िया स्टार्टअप को प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन पुरस्कार दस हजार रुपये प्रति चैलेंज तथा द्वितीय स्थान पर आने वाले छह एप्रीसिएशन पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक व छात्र भाग ले सकते हैं।

तीन चीजों पर मांगे है स्टार्टअप

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन सेंटर ने तीन चीजों पर युवाओं व शिक्षकों से तीन स्टार्टअप पर आईडिये मांगें हैं। जिसमें पहला चैलेंज है ईको स्पोट्स सिस्टम, दूसरा चैलेंज है डाॅयरेक्ट बीटूसी सर्विस तथा तीसरा चैलेंज ग्लोबलाईजेशन रेवड़ी-गजक है।

इस कार्यक्रम के संयोजक और स्टार्टअप सेल के समन्वयक प्रो. हरे कृष्णा का कहना है कि इस इनोवेशन चैलेंज का उद्देश्य युवाओं के सपनों को पूरा करना है। इस चैलेंज के माध्यम से नए-नए युवाओं के स्टार्ट आएंगे। जिसकों पूरा करने में विश्वविद्यालय द्वारा मदद की जाएगी। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट के स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के वेब पेज पर उपलब्ध है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular