Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : आर. के....

युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : आर. के. सिंह पटेल

– सांसद आवास पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

चित्रकूट (हि.स.)। बांदा-चित्रकूट सांसद आर0 के0 सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांसद ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में जानकीनाथ बोस और प्रभावतीदत्त बोस के घर पर सुभाषचन्द्र बोस जी का जन्म हुआ था। नेताजी आज भी देश के करोड़ों युवाओं के आदर्श और प्रेरणा श्रोत हैं। नेता जी जीवन की चुनौतियों को स्वीकारना जानते हैं। सदियों से कहावत रही है कि ‘पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं’ जिसका बेहतरीन उदाहरण सुभाषचन्द्र बोस हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी और शिवाकांत पांडेय ने कहा कि नेता जी साहस के साथ-साथ समाज सेवा, देश प्रेम और साथ राष्ट्र भक्ति की मिशाल हैं। नेताजी ने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन कर अंग्रेजों के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। ‘तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘जय हिंद-जय भारत’ और ‘दिल्ली चलो’ जैसे नारों से उन्होंने देश के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

रतन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular