Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवती से दुराचार कर फोटो व्हास्टसअप स्टेटस पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुराचार कर फोटो व्हास्टसअप स्टेटस पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना नारखी पुलिस ने सोमवार को युवती को घर बुलाकर ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर उसके साथ दुराचार कर व्हास्टसअप स्टेटस पर फोटो डालने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना नारखी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त पुनीत जुरैल पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला जाट थाना पचोखरा को असन चौराहा से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने 23 अक्टूबर को थाना पचोखरा क्षेत्र अन्तर्गत एक युवती को षडयन्त्र के तहत अपने घर बुलाकर ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा फोटोज बदनाम करने की नीयत से व्हास्टसअप स्टेटस पर डाल दिये। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस आशय की रिपोर्ट पीड़िता द्वारा थाने पर दर्ज करायी गयी थी। इस मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular