संतकबीरनगर (हि.स.)। महुली पुलिस द्वारा छेड़खानी करने व मोबाइल पर गन्दे मैसेज भेजने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा ने बताया कि वांछित अभियुक्त आदर्श चौधरी पुत्र स्व. प्रह्लाद चौधरी निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । 24 फरवरी को वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि उक्त अभियुक्त द्वारा उनके मोबाइल पर गन्दे मैसेज भेजकर रास्ते में आते जाते छेड़खानी की जाती है।
महेंद्र/सियाराम
