Sunday, March 8, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयुवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में आरिफ गिरफ्तार

युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में आरिफ गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़छाड़, शादी करने और धर्म परिर्वतन का दबाव बनाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

निरीक्षक उदयराज निषाद ने बुधवार को बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत के दो घंटे बाद ही आरोपी गोरखपुर के कम्पीयरगंज निवासी शकील के पुत्र आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की है कि वह जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है। धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। उसके व्यक्तिगत चैट को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसके फोटो को भी सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। मना करने पर उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ भी की है। निरीक्षक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। भाभी से दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार

गोमतीनगर थाना क्षेत्र एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित सैफुद्दीन उर्फ शनि को पुलिस ने शंकर चाैराहे के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उसकी भाभी ने पिछले साल 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी के बाद अभियुक्त अपनी भाभी से मारपीट, दहेज की मांग करते हुए दुष्कर्म की घटना की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट भी जारी हुआ था। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular