Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयुवती ने आईपीएस पर लगाया छेड़खानी का आरोप

युवती ने आईपीएस पर लगाया छेड़खानी का आरोप

लखनऊ(हि.स.)। जनेश्वर मिश्र पार्क में एक युवती द्वारा प्रमोटी आईपीएस अधिकारी पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले को दबाने के साथ ही पीड़ित को शिकायत न करने की बात कह रही हैं।

पीड़ित युवती के मुताबिक, रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए गोमती नगर विस्तार में स्थिति जनेश्वर पार्क जाती हैं। वह पर काफी समय बिताती हैं। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से एक युवक जो अपने आप को आईपीएस बताता है वो उनका पीछा कर रहा है। आज उसने उनके साथ छेड़खानी की है। युवती के साथ मौजूद लोगों ने जब इस हरकत का विरोध किया तो आईपीएस ने उनके झगड़ा करने लगा। हंगामा होने के बाद लखनऊ पुलिस पहुंची तो मामला विभाग का होने पर युवती को यही मामले को दबाने और शिकायत न दर्ज कराने की सलाह दी है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular