Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवती को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपित गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। सचेंडी पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार सुबह सहायक पुलिस आयुक्त पनकी निशांत शर्मा ने दी।

पकड़ा गया आरोपित पनकी थाना क्षेत्र के हरकू का पुरवा गांव निवासी शमशाद है। इसके खिलाफ चार अप्रैल को आत्महत्या करने वाली मनोरमा देवी के परिवार वालों ने तहरीर दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि शमशाद का उनके घर कुछ दिन पूर्व से आना जाना था, इस दौरान मनोरमा देवी से शमशाद बातचीत करने लगा और मनोरमा देवी को अपने प्रेम जाल में फंसाने लगा। मनोरमा के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं तय कर दी। इसी वजह से शमशाद मनोरमा के घर जाकर कुछ दिन पहले धमकी दी कि यदि शादी करोगी तो जान से मार दूंगा। इसी बात से दुखी होकर मनोरमा ने 4 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद से शमशाद फरार था, उसकी तलाश लगातार स्थानीय पुलिस टीम कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज गिरफ्तार कर ली है। आरोपित शमशाद के खिलाफ धारा 306 के तहत अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular