Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक ने शराब के नशे में खुद को गोली से उड़ाया

युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली से उड़ाया

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मार ली। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार देवगढ़ निवासी सत्य प्रकाश (32) पुत्र रामनरेश गुरुवार देर रात घर आया। वह शराब के नशे में धुत था। अक्सर वह पत्नी से विवाद को लेकर तनाव में रहता था। घर पर ही उसने तमंचा कनपटी पर रख अपने आप को गोली मार ली और खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सत्य प्रकाश दिल्ली में हलवाई का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते घर लौट आया था, तभी से वह घर पर ही है। दस साल पहले उसकी शादी धौलपुर निवासी आशा देवी से हुई। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट की शरण ले ली। तभी से वह तनाव में रहता था।
सीओ पिनाहट ने बताया कि परिजनों के अनुसार नशे के चलते सत्यप्रकाश ने गोली मार ली है। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ कर जांच में लगी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular