Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक ने बालिका से दुष्कर्म किया, हालत गंभीर

युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया, हालत गंभीर

जौनपुर (हि.स.)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नौ साल की बालिका के साथ गांव के ही युवक के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद बालिका को बदहवास हालत में छोड़कर आरोपित फरार हो गया। परिवार ने पुलिस के सहयोग से बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के चौकी अंतर्गत एक गांव की 09 वर्षीय बालिका को मंगलवार की शाम पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसे गांव के ही पोखरे के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। देर शाम तक जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। गांव के ही लोगों से पता चला कि पड़ोस का ही एक युवक उसे पोखरे की तरफ ले गया था।

अनहोनी की आशंका से परिजन पोखरे की तरफ गए तो वह लहूलुहान बालिका बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। उसी हालत में परिजन और ग्रामीण के लोग बच्ची को चौकी लेकर पहुंचे। चौकी प्रभारी कश्यप सिंह ने पीड़ित बालिका को थाने भिजवाया, जहां से मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी रामपुर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रात में ही मुकदमा दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रविन्द्र/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular