Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश युवक ने खुद को गर्दन पर चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती

 युवक ने खुद को गर्दन पर चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती

वाराणसी (हि.स.)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया स्थित एक होटल के समीप एक युवक ने ठेला पर रखे चाकू को उठाकर अपने ही गर्दन पर कई वार कर खुद को लहुलूहान कर लिया। यह देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि युवक गोदौलिया स्थित एक होटल के समीप कुछ देर तक खड़ा रहा। इसके बाद सड़क किनारे ठेले पर फल बेच रहे दुकानदार के पास अचानक पहुंचा। जब तक दुकानदार उससे कुछ पूछता युवक ने ठेले पर रखे फल काटने वाले चाकू को उठा लिया और खुद की गर्दन पर ही वार करने लगा। यह देख सकपकाये दुकानदार और आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए उसे किसी तरह पकड़ा और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से युवक को निकट के मारवाड़ी अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस युवक से पूछताछ करती रही, पर वह मौन साधे रहा। अनुमान लगाया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने अपना नाम प्रमोद (30) बताया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular