Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक ने इंस्टाग्राम पर तमंचा के साथ वीडियो अपलोड किया, पुलिस ने...

युवक ने इंस्टाग्राम पर तमंचा के साथ वीडियो अपलोड किया, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

औरैया (हि.स.)। जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के गांव पौथी निवासी एक युवक को तमंचा के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड करना भारी पड़ गया। लोगों ने वीडियो पुलिस को दिखा दिया। पुलिस ने युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पौथी गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ लोकेश पुत्र रमेश चंद्र ने एक वीडियो तमंचा के साथ बनाया और उसे इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया। वीडियो में पूरा तमंचा नहीं दिख रहा लेकिन तमंचे के नाल स्पष्ट रूप से दिख रही थी। लोगों ने यह वीडियो देखा तो पुलिस को शेयर कर दिया। यह वीडियो कस्बे में खूब शेयर हुआ। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। युवक फरार हो गया।

शनिवार की दोपहर थाने के उपनिरीक्षक उदय प्रकाश, हेड कांस्टेबल विपिन बिहारी मिश्रा, कांस्टेबल हरिओम वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी बीच मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि आरोपी युवक प्राथमिक विद्यालय मका का पुरवा के पास है। पुलिस ने उसे पौथी जाने वाले रास्ते से दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular