Tuesday, February 10, 2026
Homeकानपुरयुवक की हत्या मामले में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

युवक की हत्या मामले में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। गुजैनी थाने की पुलिस अग्रेतर पाल उर्फ संजय यादव की हुई हत्या का खुलासा करते हुए सोमवार को उसकी पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं कपड़े समेत अन्य साक्ष्य बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवींद्र कुमार ने बताया कि रावतपुर निवासी अग्रेतर पाल उर्फ संजय यादव की पत्नी सुमन का गुजैनी के कच्ची बस्ती निवासी राजेश कुमार उर्फ राम से प्रेम संबंध थे। संजय यादव को रास्ते से हटाने के लिए सुमन और उसका प्रेमी राजेश कुमार ने एक योजनाई। इन दोनों ने 22 सितम्बर को पहले संजय यादव को शराब पिलाया और उसके बाद चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गुजैनी नहर में टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिया था। इस राज का खुलासा पूंछताछ के दौरान हुआ है।

रविन्द्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रेमी राजेश कुमार उर्फ राम ने बताया कि प्रेमिका के कहने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीन दिन तलाश के बाद भी पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी। पुलिस ने आला कत्ल के साथ ही मृतक के कपड़ों को साक्ष्य के तौर पर बरामद किया है।

मृतक संजय के पिता नगला बहादुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद निवासी तुलाराम ने बताया कि 22 सितम्बर के बाद बेटे का फोन स्विच ऑफ हो गया था। वह लगातार बेटे से फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था लेकिन फोन स्विच ऑफ था। पत्नी भी कोई रिस्पांस नहीं दे रही थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उधर ससुराल वालों के दबाव बनाने पर मृतक की पत्नी सुमन ने भी रावतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मृतक के पिता के आरोप के आधार पर बहू और हत्यारोपित राजेश की कॉल डिटेल निकाला तो शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके आशिक राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे राज से पर्दा उठ गया।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular