Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश युवक की हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष निलंबित

 युवक की हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष निलंबित

बलिया (हि.स.)। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में शुक्रवार को हुई युवक की हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि बाकी नौ नामजद आरोपित फरार हैं। इस मामले में लापरवाही के आरोप में गड़वार थाना अध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

चिलकहर गांव की हरिजन बस्ती में संदीप राम उर्फ लड्डू, उसके पड़ोस के ही युवक विकास पर गांव के ही दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस घटना में घायल संदीप को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था, विकास राम को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। उसका उपचार चल रहा है। उधर, घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि स्थानीय थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पहले से चले आ रहे विवाद में लापरवाही बरती, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।

एसपी एस आनंद ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया गड़वार थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शुक्ल को गड़वार थाने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि नामजद बारह आरोपितों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए एक प्रयास किए जा रहे हैं।

एन पंकज/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular