गाजियाबाद(हि.स.)। सिहानी गांव में ईंट से सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में छिपा दिया। घटना रविवार रात की है, जबकि शव की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे मिली। शव की पहचान कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के भाई सुरेंदर कनोजिया ने पूर्व में हुए झगड़े के आधार पर दीपू नाम के व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सिहानी गांव से वीवीआइपी स्टाइल माल की ओर जाने वाले रास्ते पर रामपाल त्यागी के प्लाट में शव मिला। सिर व चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। सूरज पास में ही भाजपा नेता गोल्डन त्यागी के मकान में किराये पर रहता था। सूरज कनोजिया राजनगर सोसाइटी के बेसमेंट में कपड़ों को प्रेस करता था। वह काम को लेकर पास में ही गया था। उसके भाई ने बताया कि वह सोमवार की शाम को वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। वे लोग उसकी तलाश कर रहे थे। आज उसका शव बरामद हुआ है। सुरेंद्र ने पुलिस में दीपू नामक युवक पर शक जाहिर किया है।
फरमान अली/दिलीप
