– पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू की है।
सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत ऐरायां मशायक गांव निवासी राजकुमार सिंह (32) पुत्र मन्नू सिंह की बीती रात्रि में संदिग्ध मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गये। घटना की जानकारी डायल 112 में पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात्रि को डायल 112 नम्बर पर सूचना दी गई। जानकारी पर पीआरबी 1188 मौके पर पहुंची थी। गांव के राजकुमार पुत्र मुन्नू सिंह की उसी गांव के धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार पुत्र बाबूलाल पासवान के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी रात्रि में मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि मृतक शराबी किस्म का व्यक्ति था। पूछताछ में पता चला है कि कल शाम लगभग सात बजे एक गुमटी के समीप शराब के नशे में चिल्ला रहा था कि मैंने जहर खाया है। इस बात की खबर सुनते ही शराबी व्यक्ति के भाई व मां उसे घर लेकर चले गये। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। हालांकि मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
देवेन्द्र
