Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक का अपहरण का प्रयास करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

युवक का अपहरण का प्रयास करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,एक घायल

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना मोदीनगर पुलिस ने तीन बदमाशों ने कार से एक व्यक्ति का अपहरण करने का प्रयास किया था। अपहरण करने वाले बदमाशों से गुरुवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों में एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे कारतूस व काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि मोदी नगर क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति का अपहरण करने का प्रयास किया था। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज हाेने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। आज भोर के समय पुलिस कदराबाद में चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाब फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश बिजेन्द्र शांति भवन के पास विशोखर थाना मोदीनगर निवासी है। वहीं दूसरा बदमाश विकास निवासी विशोखर रोड थाना मोदीनगर है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने बताया कि तीसरा बदमाश गजेंद्र फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

फरमान अली/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular