Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययुद्ध में दोनों पैर गंवाने वाले पूर्व ब्रिटिश गोरखा सैनिक ने माउंट...

युद्ध में दोनों पैर गंवाने वाले पूर्व ब्रिटिश गोरखा सैनिक ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा

काठमांडू (हि.स.)। दोनों पैरों से अशक्त एक जांबाज पूर्व सैनिक ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले हरि बुधमागर (43) कृत्रिम पैरों से इस चोटी पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह जानकारी नेपाल पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

इस अधिकारी ने कहा कि पूर्व ब्रिटिश गोरखा सैनिक हरि बुधमागर अफगानिस्तान में 2010 में युद्ध लड़ते हुए दोनों पैरों से अशक्त हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर 8848.86 मीटर ऊंची पर्वत चोटी फतह की।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular