Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुद्धस्तर पर चलेगा अभियान, दस दिन के भीतर गड्ढामुक्त होंगी शहरों की...

युद्धस्तर पर चलेगा अभियान, दस दिन के भीतर गड्ढामुक्त होंगी शहरों की सड़कें

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों व शहरों की सड़कें दस दिन के भीतर गड्ढामुक्त होंगी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 10 दिन तक युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

अमृत अभिजात ने निदेशालय में गुरुवार को प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास कार्यों एवं शहरों में सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव ने बैठक में 15वां वित्त आयोग के अन्तर्गत कार्यों की अद्यतन स्थिति, अमृत के कार्यों की प्रगति, गड्ढ़ामुक्ति के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति, सरोवर व पोखरों की अद्यतन स्थिति और जल निकासी के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सभी 17 नगर निगमों से आए मुख्य अभियंताओं की ओर से अद्यतन स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि भारत सरकार के प्रदेश के 126 नगरीय निकायों के 194 अमृत सरोवरों के विकास एवं कायाकल्प के लिए भारत सरकार से अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इन सरोवरों को विकसित करने के लिए डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य वाटर रिजार्जिंग है। इनमें बरसात का पानी अधिक से अधिक आ सके। साथ ही घाटों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण से लेकर स्थानीय लोगों के बैठने तक के लिए स्थान विकसित किए जायेंगे।

बैठक में विशेष सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार चौधरी, अपर निदेशक (अमृत) पी.के श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर स्थानीय निकाय निदेशालय राजवीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular