Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलयुजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा संग रचाई शादी

युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा संग रचाई शादी

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दी खुशखबरी

खेल डेस्क
नई दिल्ली। भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के संग शादी कर ली है। यह शादी गुरुग्राम में आज 22 दिसंबर को हुई। चहल और धनश्री दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चहल और धनश्री ने इसी साल अगस्त महीने में सगाई करके अपने फैंस को चौंका दिया था। चहल ने इंस्टाग्राम पर शादी के बारे में अपने फैन्स को जानकारी देते हुए तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ’’हमने ‘एक समय की बात है’ के साथ शुरुआत की थी और आखिरकार ‘हमेशा के लिए खुश’ रहने का मौका ढूंढ़ लिया। धनश्री ने युजवेंद्र को हमेशा और उसके आगे भी साथ रहने का वादा किया।’’
यह भी पढ़ें : भाग कर बचानी पड़ी रामपुर के एसपी को अपनी जान

RELATED ARTICLES

Most Popular