Sunday, February 15, 2026
Homeअन्ययार्ड रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें 28 जुलाई तक रद्द, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस...

यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें 28 जुलाई तक रद्द, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के फेरे बढ़े

लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने शाहजहांपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के लाइन को उत्तर रेलवे की लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शनिवार से बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। इसलिए लखनऊ रेल मार्ग पर चलनेे वाली कई स्पेशल ट्रेनें 24 से 28 जुलाई तक निरस्त रहेेंगी। इसके अलावा 05401 गोरखपुर-एलटीटी सहित कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शनिवार से बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। यह कार्य अब 28 जुलाई तक चलेगा। इसके चलते 05127/28 नई दिल्ली-मंडुआडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 से 28 जुलाई तक, 04511/12 सहारनपुर-प्रयागराज-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 24 से 28 जुलाई तक, 04265/66 बनारस-देहरादून-बनारस स्पेशल ट्रेन 24 से 28 जुलाई तक, 05011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 24 से 28 जुलाई तक, 04235/36 बरेली-बनारस-बरेली स्पेशल ट्रेन को 26 व 27 जुलाई को और 04307/08 बरेली-प्रयागराज-बरेली स्पेशल ट्रेन 26 व 27 जुलाई को निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 जुलाई को देरी से चलेगी

रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर चलने वाली 03151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 26 जुलाई को जम्मूतवी से दो घंटे देरी से चलाएगा। इसके अलावा 02332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस और 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 25 जुलाई को रास्ते में एक घंटा रोककर चलाएगा। जबकि 02318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 जुलाई को रास्ते में आधा घंटा रोककर चलाई जाएगी।

गोरखपुर-एलटीटी सहित कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 05401 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन दो अतिरिक्त फेरों के लिए 28 जुलाई और 04 अगस्त को करेगा। इसी तरह से 05402 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को 30 जुलाई और 06 अगस्त को, 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को 30 जुलाई को और 05302 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को 24 एवं 31 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular