Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयादव बंधुओं ने गोवर्धन धारी भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली...

यादव बंधुओं ने गोवर्धन धारी भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली

वाराणसी (हि.स.)। गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों ने रविवार को खिड़कियाघाट स्थित गोवर्धन धाम मंदिर में गोवर्धन धारी भगवान कृष्ण को अबीर गुलाल ,पुष्प अर्पित किया।

इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर फूलों और अबीर गुलाल की होली खेली। मंदिर में विधिवत पूजा पाठ के बाद सदस्यों ने नमोघाट पर फूलों की होली खेली। इसमें यादव समाज की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की। फूलों की होली में अशोक यादव, सीताराम यादव, रमेश गुप्ता, कमलेश शर्मा, अमन गुप्ता, अभय स्वाभिमानी, अशोक यादव, ढुल्ली,विजय यादव, लाल बच्चन एडवोकेट, सतीश यादव, बॉक्सिंग कोच जनार्दन यादव नंदनी शीला, कंचन, सुनीता, संगीता, काजल दीपमाला आदि ने भी भाग लिया।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular