Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयात्री हित में राजधानी बसों का किराया कम करने का लिया गया...

यात्री हित में राजधानी बसों का किराया कम करने का लिया गया निर्णय : सुरेश खन्ना

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली से पूर्व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों को कम पैसे पर सफर कराने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम की राजधानी बसों में यात्रा करने पर अब किराये में 10 प्रतिशत की कम पैसे देने होंगे। यात्री को अब राजधानी में सफर करने पर गंतव्य तक के लिए कम किराया देना होगा। यात्री टिकटों की कीमतों में कमी किए जाने की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर दी है।

सुरेश खन्ना ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि यूपी में राजधानी बसों से यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने पहले से संचालित 168 राजधानी बसों का किराया 10 फीसदी कम करने का फैसला किया है। उन्होंने परिवहन की राजधानी बसों में सफर करने वाल मुसाफिरों की टिकट में कमी किए जाने के निर्णय पर निगम के अधिकारियों और यात्रियों को बधाई दी है।

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular