Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश यात्रियों से लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

 यात्रियों से लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

इटावा(हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों के कीमती सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, कई मोबाइल और नकदी बरामद की है।

थाना प्रभारी जीआरपी संजय कुमार खरवार ने बताया कि जीआरपी पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर और चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने फफूंद रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने अपना नाम सनम उर्फ दुर्लभ और अक्षय खन्ना पुत्र विनोद कुमार निवासीगण स्टेट बैंक के सामने गिहार कॉलोनी थाना करहल मैनपुरी बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक नाक की नथुनी, एक चांदी की चम्मच, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, पांच सौ रुपये नकदी बरामद की है। गिरफ्तार शातिर चोर इससे पूर्व में भी कई बार चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular